ऊंचाहार: ऊँचाहार नगर पंचायत में विधायक की मौजूदगी में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ
ऊँचाहार नगर पंचायत में बीते दिनों शासन द्वारा तारकेश्वर नाथ मिश्रा, ओमप्रकाश साहू व जगतपाल पासी को सभासद नामित किया गया था।बुधवार की दोपहर क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय की मौजूदगी में नामित सभासदों को अध्यक्ष ममता जायसवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।विधायक ने सम्बोधन में नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि, नामित सभासदों के सहयोग से विकास होगा।