रतनी फरीदपुर: शकुराबाद थाना पहुंचने पर एसपी अपराजित लोहान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के शुक्रवार को शकुराबाद थाना पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में अनुशासित ढंग से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसपी ने सलामी ली और उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।