रफीगंज: गुरारू से मजदूरी कर रफीगंज लौट रहे मजदूर सड़क दुर्घटना में घायल, किया गया रेफर
गुरारू से मजदूरी कर रफीगंज लौट रहे एक बेल्डिंग मिस्त्री सड़क दुर्घटना में बिरियावां गांव के समीप बुधवार रात्रि 9 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान रफीगंज के रज्जा नगर चरकावां निवासी मोहम्मद आजाद के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है।