महाराजगंज: थुलेड़ी गांव में नल पर नहाते समय अधेड़ को सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
18 जून बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे अधेड़ व्यक्ति को नहाते समय सर्प ने डस लिया।अधेड़ व्यक्ति की हालत गंभीर होने लगी तभी परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अधेड़ का प्राथमिक उपचार किया गया। जब हालत गंभीर होने लगी तो उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि घर पर व्यक्ति नल पर स्नान कर रहा था।