गोपालगंज: लाला छापर बाजार में लूटपाट और गोलीबारी, लोगों की पिटाई से बदमाश विशाल यादव की मौत, शव लेकर रवाना हुए परिजन
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार में बीते शुक्रवार को लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना के बाद उग्र लोगों ने एक बदमाश की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के तीन दिनों के बाद मृतक विशाल यादव के परिजन सिवान से सदर अस्पताल पहुंचे। साथ ही शव लेकर रवाना हो गए।