रघुराजनगर नगरी: कुआ गांव मे कुत्तों से बचने के लिए गहरे नाले में कूदा नीलगाय का बच्चा, वन विभाग को दी गई सूचना।
सतना जिले के बाबूपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुआँ गांव में एक नीलगाय का बच्चा आवारा कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में गहरे नाले में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई कुत्ते नीलगाय के बच्चे का पीछा कर रहे थे, जिससे घबराकर वह भागने लगा और बचाव के दौरान गहरे नाले में कूद गया। जिस मामले की ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी गईं हैं।