मुंगेर: मुंगेर में गंगा में तैरने लगी कार, चालक की एक भूल बनी वजह, वीडियो हो रहा वायरल
Munger, Munger | Jun 18, 2026 मुंगेर के सीताकुंड डीह गंगा घाट पर एक कार चालक की लापरवाही से गाड़ी ढलान से फिसलकर गंगा नदी में पहुंच गई और कुछ देर तक पानी में तैरती रही। सहरसा निवासी चुन्नू मुखिया की कार को चालक ने घाट पर खड़ा किया था, लेकिन हैंडब्रेक लगाना भूल गया। ढलान के कारण कार सीधे नदी में उतर गई।