ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में अनीता गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शंकरपुर पर शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर पुलिस ने आकाश जादौन के शॉर्ट एनकाउंटर के 6 दिन बाद दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर कर अनीता गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंकू उर्फ मयंक भदौरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी ने पर 20 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। बदमाश ने अपने दो साथी आकाश और सोहम के साथ मिलकर 29 जुलाई को हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया था।