बिहारीगंज: बैंकों में बढ़ी चौकसी, बिहारीगंज में पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था की जांच
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले भर के बैंकिंग संस्थानों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बिहारीगंज के विभिन्न बैंकों में पुलिस पदाधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंक कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।