हंडिया: मारपीट और SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र में मारपीट और SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी रोहित सिंह को लोढ़वा चौराहे के पास से पकड़कर विधिक कार्रवाई की। आरोपी पर जनवरी 2026 में शराब पीने को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। सोमवार 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।