सवायजपुर: धानी नगला में लघु सेतु बनकर तैयार, आवागमन होगा सुगम, विधायक रानू सिंह ने किया निरीक्षण
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के धानी नगला में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से निर्मित लघु सेतु अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। रविवार को करीब 4 बजे विधायक ने मौके पर पहुंचकर सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता को परखा। बताया गया कि करीब दो माह पूर्व ही इस लघु सेतु का शिलान्यास किया गया था।