नरेला उप-शहर के समग्र विकास और उसे शिक्षा व खेल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (DTU) को नए कैंपस स्थापित करने के लिए भूमि सौंपी है।