फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम का अपराधियों पर लगातार एक्शन जारी है। इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार दोपहर दो बजे करीबन सुहागनगर चौराहा से दो अभियुक्त पवन पुत्र हरीशंकर निवासी टीला मौहल्ला थाना दक्षिण, शकील पुत्र शफीक निवासी राजपूताना कब्रिस्तान के सामने थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया।