दातागंज: दातागंज में जनगणना की ट्रेनिंग कर रहे शिक्षकों और नायब तहसीलदार के बीच भोजन को लेकर बहस का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज में जनगणना की ट्रेनिंग कर रहे शिक्षकों और नायब तहसीलदार के साथ भोजन को लेकर बहस हो गई। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दातागंज क्षेत्र के ब्लूमिग डेल स्कूल में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उनके भोजन की व्यवस्था के 200 रुपए में दो ब्रेड ही दिए जा रहे है। जिसको लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।