सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुर गांव के समीप तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दो मोटरसाइकिल सवार की आमने सामने से सीधी भिड़ंत हो गई, भिड़ंत में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सवार सभी घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से मझगवां अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है।