भोरे: भोरे थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया जाम, प्राथमिकी की मांग
भोरे थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। बीते सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने शव को भोरे थाना मोड पर रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि पुलिस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। सड़क जाम होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।