सांगानेर: जयपुर में संविदा नर्सिंगकर्मी के सुसाइड मामले पर नर्सिंगकर्मियों ने जनाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन
जयपुर में संविदा नर्सिंगकर्मी सुसाइड मामले को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंगकर्मियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम आज नर्सिंगकर्मियों ने जनाना अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान नर्सिंगकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार और प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।