बागपत: प्राथमिक विद्यालय शोभापुर में जलभराव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, वीडियो जारी कर प्रशासन से समाधान की मांग की
Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2026 बुधवार की सुबह करीब साढे दस बजे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने जलभराव का वीडियो जारी कर प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारी का खतरा बना हुआ है।