करछना: डीहा सेमरहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
करछना क्षेत्र के डीहा सेमरहा गांव में बृहस्पतिवार को सुबह एक ग्रामीण के घर के अंदर कौशांबी निवासी युवक अमन उर्फ राजा पांडे का फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर करछना थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।