करछना: रामनवमी के अवसर पर करछना थाना प्रभारी ने कन्या पूजन कर थाना परिसर के सामने स्टॉल लगाकर प्रसाद किया वितरण
करछना क्षेत्र में बुधवार को रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी करछना मनोज कुमार ने भक्तजनों के साथ थाना परिसर में बनाए गए मंदिर में विधि विधान से पूजा आरती के बाद कन्या पूजन कर भोजन कराया। इसके बाद थाना परिसर के सामने स्टॉल लगाकर हलवा, पुड़ी, चना का प्रसाद वितरण किया गया।