करछना: बड़हा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगने से मचा हड़कंप
करछना तहसील के कौंधियारा थाना अंतर्गत बड़हा गांव निवासी भगवती प्रसाद एवं रमेश यादव के गेहूं की फसल में बुधवार दोपहर के वक्त अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे खेत में उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दो बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुका था।