पनागर: पनागर में खूनी संघर्ष का आरोपी गिरफ्तार, 6 अप्रैल को पारिवारिक विवाद में हुई थी मारपीट
पनागर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में बीते 6 अप्रैल को हुए खूनी संघर्ष के मामले में पनागर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहनलाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पारिवारिक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और बक्से से जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें योगेश पटेल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते