मदनपुर: रानी कुआं में मंत्री रमा निषाद ने कहा कि महिलाएं सशक्त होकर सामाजिक समरसता और विकास में निभा रही हैं अहम भूमिका
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत के रानी कुआं स्थित राणा रामेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को पंचायत विकास दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रमा निषाद, डीएम अभिलाषा शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री रमा निषाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न