पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज स्थानीय आधार सेवा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को अव्यवस्था पर लगाई फटकार
Purnea East, Purnia | Jun 9, 2026
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने स्थानीय आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर पसरी भारी अव्यवस्था,भीषण गर्मी में परेशान हो रहे आम लोगों की बेबसी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को देखकर सांसद ने मौके से ही आधार के उच्च अधिकारियों को फोन मिलाकर न सिर्फ कड़ी फटकार लगाई, बल्कि व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया