बहराइच: कौड़िया इलाके में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
कौड़िया इलाके में सड़क हादसे में युवक घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक अपने साले के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी हादसा हुआ था। पुलिस जांच में जुट गई है।