कानपुर: थाना सचेन्डी क्षेत्रान्तर्गत भौतीखेङा गाँव में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, डीसीपी वेस्ट ने दी जानकारी
डीसीपी वेस्ट ने हत्या के मामले में गुरुवार 1 बजे जानकारी दी कि, थाना सचेन्डी क्षेत्रान्तर्गत भौतीखेङा गाँव में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है, जिसमें प्रथम दृष्टया ईंट व धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। पूछताछ से पता चला है कि परिवार में ही आपस में झगड़ा हुआ था। मौके पर डॉग स्क्वॉड व फील्ड यूनिट द्वारा पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।