बिसौली नगर में मुंशीफ कोर्ट में काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे वकील के मुंशी अर्जुन भारद्वाज को शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब नगर के बीच कुआं के करीब डाकघर के पास तमंचा धारी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर वकील के मुंशी को सर्राफा व्यापारी समझकर लूटा। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी।