दतिया नगर: कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लियाकत खान को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई, एसपी कार्यालय में हुआ समारोह
दतिया जिला पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लियाकत खान की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक लियाकत खान को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।