रामगंजमण्डी: 5 हजार का इनामी एमडी तस्कर सुकेत से गिरफ्तार, सूकेत में एमडी की फैक्ट्री लगाने की थी योजना
रामगंजमंडी के सूकेत थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था और उसके खिलाफ नारकोटिक्स विभाग इंदौर द्वारा इनाम घोषित किया गया था। रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजित शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी