सूरतगढ़: रायांवाली गांव में स्वर्णकार की दुकान पर हुई बड़ी चोरी, करीब 30 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पार, CCTV में कैद हुई वारदात
सूरतगढ़ के निकट रायांवाली गांव में बीती रात सर्राफा दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ताला तोड़कर करीब 7 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना, 25-30 हजार रुपये नगद व 10 हजार रुपये दानपात्र से चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस व एफएसएल टीम ने शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।