बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने फुलवार से चोरी की बाइक के साथ 2 युवकों और झखिया से 2 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस चोरी की बाइक के साथ फुलवार को दो युवक व झखिया से दो शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ फुलवार के लालू यादव व राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि ज़हराब के नशे हल्ला कर रहे झखिया से विवेक कुमार व ललन मली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।