पीपलू कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रतिभावान छात्र का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौधरी द्वारा सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने बताया कि विद्यालय के छात्र शुभ वैष्णव पुत्र दीपक वैष्णव ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 26वां स्थान प्राप्त किया है।