फूलपुर: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, पवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओरिल चिड़ीमार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों पर लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप है ।