भीलवाड़ा: नकबजनी के मामले में सुभाष नगर पुलिस ने शाहरुख मोहम्मद को किया गिरफ्तार, पहले दो और एक को किया था निरुद्ध
सुभाषनगर थाना पुलिस नकबजनी के मामले में कड़ी से कड़ी जोडक़र आगे बढ़ रही है। इसी के तहत पुलिस ने एक और आरोपित शाहरुख मोहम्मद सोरगर को गिरफ्तार किया है। इस पर चोरी की संपत्ति को बैचने के लिए के अपने कब्जे में रखने का आरोप है। बता दें कि इस मामले में एक नाबालिग को पहले निरुद्ध, जबकि दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।