भीलवाड़ा: खेत में गांजे की अवैध खेती करने वाले भगवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
खेत में अवैध रूप से गांजे की अवैध खेती करने के आरोपित पीपली निवासी भगवान पुत्र मांगीलाल माली को पुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला, मंगरोप थाने का है, जिसकी जांच पुर पुलिस कर रही है।उक्त प्रकरण में आरोपी की पत्नी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।