सागर नगर: मप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 12 अगस्त को आएंगे सागर कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 12 अगस्त को सागर आएंगे। शनिवार को कांग्रेस द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार सागर में दलितों पर हुए अत्याचारों, नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर 900 करोड़ के किए गए घोटाले भ्रष्टाचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।