दतिया नगर: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दतिया में भर्ती एवं पदोन्नति अनियमितताओं की जांच के लिए कलेक्टर ने गठित किया जांच दल
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दतिया में समिति कर्मचारियों की भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच दल का गठन किया है। सहायक समिति प्रबंधकों के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में संविलयन तथा पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब भी माँगा गया हैं.