छतरपुर: शादी समारोह में मारपीट का वीडियो वायरल, युवक की कमर में दिखी पिस्टल
छतरपुर शहर की चैतगिरी कॉलोनी में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कमर में पिस्टल लगाए हुए दिखाई दे रहा है, जो दूसरे युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। पिस्टल के प्रदर्शन और मारपीट की घटना को लेकर लोग विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है और विवाद किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#MP #bundelkhand #Bheemkund #वायरलवीडियोシ #chhatarpur
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 19, 2026