कोंडागांव: कोंडागांव में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू, 21 दिन मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ योग सत्र के साथ हुआ। शिविर 1 से 21 मई तक आयोजित होगा, जिसमें खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों व गतिविधियों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, कराते, आर्चरी, स्वीमिंग, शतरंज सहित कई खेलों के साथ पेंटिंग, योग, संगीत व हस्तशिल्प का प्रशिक्षण भी शामिल है।