देहरादून: फर्जी सीबीआइ और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर 'डिजिटल अरेस्ट' करने वाले साइबर ठग को पुलिस ने बेंगलुरु से दबोचा
उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का खुलासा करते हुए किरण कुमार नामक एक साइबर ठग को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने देहरादून और नैनीताल के लोगों को फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 87 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ितों को मनी लांड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर यह ठगी की गई। पुलिस ने आरोपित से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।