रायपुर: पुलिस की सख्ती के बावजूद हौसला बुलंद, चाकू से केक काटकर सोशल मीडिया पर पुलिस को दे रहे चुनौती, क्या अब जेल जाना तय?
Raipur, Raipur | Mar 28, 2026 राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला 27 मार्च शुक्रवार रात 11 बजे कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अटल आवास इलाके से सामने आया है, जहां चाकू से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक खुलेआम हाथों में चाकू लहराते हुए जन्मदिन मना रहे