प्रभारी जिला पदाधिकारी आकाश चौधरी की उपस्थिति में नशा मुक्ति दिवस का आयोजन आयोजन किया गया। आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बुधवार को 1:30 बजे अपराह्न में किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति दिवस का मुख्य कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम पटना में हुआ।