सिसवन: भागर गांव में मारपीट, तीन लोग घायल
Siswan, Siwan | Sep 27, 2025 सिसवन। थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी शिवाजी साह का पुत्र धर्मेंद्र साह व नवमी साह का पुत्र टून्नी साह के अलावा श्री नारायण साहनी का पुत्र जनक साहनी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।