बडोनी: छ्ता गाँव: नहाते समय महिला का भतीजे ने बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Badoni, Datia | Nov 29, 2025 बड़ौनी थाना क्षेत्र के छ्ता गांव में शनिवार को महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने भतीजे पर करीब एक साल से लगातार शारीरिक शोषण करने और वीडियो–फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, लगभग एक साल पहले वह घर में नहा रही थी, तभी आरोपी भतीजे ने चोरी-छिपे उसकी वीडियो और फोटो बना लिए।