रामसनेही घाट: बबुरी गांव कुंवरपुर मजरे भरहेमऊ में फार्मर रजिस्ट्री के लिए आयोजित कैंप का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
बबुरी गांव व कुंवरपुर मजरे भरहेमऊ में फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने कैंप का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शासन के निर्देशों पर किसानों की फॉर्म रजिस्ट्री का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।