बिंदकी: जाफराबाद गांव में कटहल के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जाफराबाद गांव में रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे सुशील कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र जगतपाल निवासी जाफराबाद कटहल के पेड़ मे चढ़कर कटहल तोड़ रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर जमीन में जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। हड़कंप मच गया। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर किया गया।