बालोद: जिले में उर्वरक विक्रय केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, कई कृषि दुकानों को भेजे गए नोटिस, एक केंद्र पर बिक्री प्रतिबंध लागू
Balod, Balod | Apr 13, 2026 कृषकों को गुणवत्तायुक्त और पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के तहत कृषि विभाग की टीम द्वारा पी.ओ.एस. मशीन, भौतिक स्टॉक और किसानों को वितरित उर्वरक की मात्रा का सत्यापन किया जा रहा है।