कंगना रनौत नशे में रहती हैं, उन्होंने किसानों को गाली दी है मोदी जी उन्हें BJP से निष्कासित करें: कांग्रेस नेता अजय राय
Sadar, Varanasi | Aug 27, 2024 कंगना रनौत ने किसानों को गाली दी। उन्होंने कहा कि जब वहां धरना दे रहे थे, तब वहां रेप और मर्डर हो रहा था और वो देख रहीं थीं। जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि एक सांसद ऐसे बयान दे रहा है। नशे की बात कर रहा है, अरे वो खुद हमेशा नशे में रहती हैं। मेरी मांग है मोदी जी से और भाजपा पार्टी से की वो तुरंत कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित करें।