संकठा घाट पर गंगा में उतराता मिला छात्र का शव, दो दिन पहले डूबे थे छात्रा सहित तीन लोग
Sadar, Varanasi | Aug 27, 2024 सामने घाट पर गंगा में डूबे छात्र ऋषि सिंह का शव मंगलवार को सकंठा घाट पर उतराया मिला। परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन पहले सामने घाट पर एक छात्रा और दो छात्र गंगा में डूब गए थे। एक छात्र और छात्रा का शव बरामद किया जा चुका है।