PM मोदी के संसदीय कार्यालय पर राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने की जनसुनवाई, व्यापारियों की समस्या सुनी
Sadar, Varanasi | Aug 26, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में प्रदेश सरकार के आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने आज जनसुनवाई की। गुहार लगाने वाले लोगों में, पूर्व पार्षद तारकेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में भदऊं कज्जाकपुरा के व्यापारियों का समूह आयुष मंत्री से मिला।